लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: गोमती नगर में पति के साथ चारबाग जा रही महिला से सरेराह तीन युवकों ने अभद्र टिप्पणी की। छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की ओर से गोमती नगर थाने में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बदायूं निवासी महिला के मुताबिक वह परिजनों के साथ गोमती नगर के विराम खंड में रहती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे वह पति के साथ गोमती नगर ग्वारी से चारबाग की ओर जा रही थीं। आरोप है कि उसी ओर से निकले तीन युवकों ने उनसे अश्लील इशारे किए। अभद्र टिप्पणी की। पति ने विरोध किया तो तीनों युवक छेड़छाड़ करने पर उतारू हो गए। वह पति के साथ आगे बढ़ी तो युवक पीछा करने लगे और गालियां दीं। आरोपियों ने उन लोगों को धक्का भी दिया। पति के साथ मारपीट भी की। ...