लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: गोमती नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, काकोरी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला ने दम तोड़ दिया। गोमती नगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र ने बताया कि विनय खंड तीन निवासी चंद्रिका प्रसाद (70) शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह घर नहीं लौटे तो बेटे चंद्रकांत व परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बेटे ने देखा कि घर से कुछ दूरी पर संगम पार्क के पास सड़क पर वह गंभीर रूप से जख्मी पड़े थे। बेटे ने उन्हें उठाकर लोहिया संस्थान पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में दो बेटे, एक बेटी हैं। पत्नी की बीमारी के चलते पहले मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग चंद्रिका को कोई वाहन टक्कर मार गया। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर न...