Lucknow News: गोमती नगर में आवारा कुत्तों ने दो लोगों को नोचकर किया लहूलुहान, नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद क्षेत्रीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ----
काम पर जा रही महिला पर कुत्तों ने बोला हमला विक्रांत खंड-3 में काम पर जा रही सरिता नामक महिला पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्तों ने महिला को दौड़ा लिया। सरिता ने शोर मचाकर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते लगातार उन पर हमला करते रहे। हमले में महिला के शरीर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.