Lucknow News: गोमती किनारे पार्क में मिला ट्रांसपोर्टर का शव
लखनऊ, नवम्बर 12 -- Lucknow News: हजरतगंज में बैकुंठ धाम के पास गोमती किनारे बने पार्क में जानकीपुरम गार्डेन निवासी कुनाल सिंह (37) का शव मिला है। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए साथ में मौजूद दोस्तों से पूछताछ और जांच की मांग की है। हजरतगंज इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकीपुरम स्थित जानकीपुरम गार्डेन निवासी लक्ष्मण सिंह के मुताबिक बेटा कुनाल सिंह निजी ट्रांसपोर्ट के साथ ही कंस्ट्रक्शन का भी काम करता था। वह बुधवार शाम करीब सात बजे घर से स्कूटी लेकर आईटी चौराहे से दवा लाने की बात कहकर निकला था पर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.