लखनऊ, अक्टूबर 27 -- वार म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर की योजना Lucknow News: गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव में देश के सैन्य इतिहास और वीरता की गाथा को सहेजने के लिए भव्य वार म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए सेना लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को 33.97 एकड़ जमीन हस्तांतरित करेगी। यहां आधुनिक डिजिटल तकनीक, प्रोजेक्शन मैपिंग और ऑडियो-विजुअल से देश के प्रमुख युद्धों का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। एलडीए की आगामी बोर्ड बैठक में परियोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत 12.87 एकड़ जमीन पर वार म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर 1947-48, 1962, 1965, 1971 के युद्ध और कारगिल युद्ध की घटनाओं को आधुनिक तकन...