Lucknow News: गोमतीनगर, मड़ियांव, इंदिरानगर में बंद मकानों में चोरी, लाखों का माल साफ
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: गोमतीनगर, मड़ियांव और इंदिरानगर में चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदातें की हैं। गोमतीनगर में बुजुर्ग दंपति के घर से करीब 27 लाख का माल उड़ाया गया। वहीं मड़ियांव और इंदिरानगर में भी चोर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। विवेकखंड-3 निवासी 73 वर्षीय लैंसलॉट जोसफ फुलर पत्नी के साथ करीब दो सप्ताह पहले बेटी के घर हैदराबाद गए थे। घर पर पौधों में पानी देने के लिए उन्होंने नौकरानी को चाबी दी थी। 2 अगस्त को जब नौकरानी पानी देने पहुंची तो मुख्य गेट का ताला खुला था और बैठक के दरवाजे का ताला टूटा मिला। नौकरानी ने पड़ोसी अधिवक्ता आलोक को सूचना दी। पड़ोसी ने 112 पर कॉल किया।
चोरी की घटनाएँ तीन अगस्त की रात जोसफ वापस लौटे तो पता चला चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये नकद, 25 लाख रुपये के जेवर ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.