Lucknow News: गोदाम में घुसे चोर ने गार्ड पर की फायरिंग, छर्रे लगने से एक घायल
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल सेक्टर एल में शुक्रवार देर रात गोदाम में घुसे एक चोर ने पीछा कर रहे गार्डों पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से गार्ड पंकज यादव (36) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्टोर रूम में तैनात गार्ड पंकज यादव शुक्रवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक गोदाम में घुस आया। गार्डों की नजर पड़ते ही आरोपी वहां से भागने लगा। गार्डों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी。
घटना का विवरण फायरिंग में निकले गोली के छर्रे पंकज यादव को लग गए। वह घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.