Lucknow News: गोण्डा : दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: गोण्डा। कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार ग्राम टेपरा दुल्लापुर तरहर निवासी जय प्रकाश यादव पुत्र अम्बरीश के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। मंगलवार को उपनिरीक्षक संत शरण यादव मय हमराह महिला आरक्षी रक्षा वर्मा ने सूचना पर गांव में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.