लखनऊ, अक्टूबर 16 -- गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: इटौंजा। महिगवां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार आरोपी गोविंद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मवई कला मोड़ से पकड़ा। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि बराखेमपुर निवासी सुभाष कुमार गौतम ने पिछले साल एक अक्तूबर रिपोर्ट लिखाई थी कि मोहित यादव, छोटू उर्फ पंकज यादव समेत कई लोग उनके घर पहुंचे और उनके पिता मुन्नूलाल गौतम को लाठी डंडों से पीटा। बीच बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जानमाल की धमकी दी थी। --------

दुबग्गा में चोरी का विरोध करने पर नाबालिग पर हमला चोरी का विरोध करने पर नाबालिग को पीटने वाले चोर पिटे - दुबग्गा में भागने के दौरान पहली मंजिल से नीचे ...