लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की संवेदक एवं पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला में हाइड्रोजन गैस संवेदक के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण शोध किया गया है। शोध का शीर्षक है हाइड्रोजन ऊर्जा प्रणालियों में हाइड्रोजन संवेदन के लिए टंगस्टन ट्राइऑक्साइड की पतली फिल्मों में गामा विकिरण की सहायता से दोष अभियांत्रिकी। डॉ. अमित कुमार वर्मा ने अपने शोध निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह अध्ययन किया। शोध में टंगस्टन ट्राइऑक्साइड की पतली फिल्मों पर गामा विकिरण के प्रभावों का विश्लेषण किया गया ताकि पदार्थ के गुणों में नियंत्रित परिवर्तन करके उसकी हाइड्रोजन संवेदन क्षमता को बेहतर बनाने की संभावनाओं को समझा जा सके।

संवेदक के प्रदर्शन का अध्ययन अध्ययन के अनुसार, ...