लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: गाड़ी हटाने को कहने और पूर्व में चार्जशीट दाखिल किए जाने से नाराज युवक ने चौक थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह को साथियों के साथ मिलकर पीटा। दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी। बीच बचाव के लिए राहगीर जुटे तो उनको भी धमकाया। बाद में थाने से पुलिस बल पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित दरोगा भूपेंद्र ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। चौक थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह फव्वारा चौराहे के पास मौजूद थे। तब उन्होंने देखा कि एक बेतरतीब खड़ी सड़क पर खड़ी थी। गलत तरीके से खड़ी कार की वजह से यातायात संचालन की दिक्कत के साथ जाम की स्थिति बन रही थी। इस पर दरोगा ने चलानी ऐप के जरिए नंबर मिलने पर कार मालिक के मोबाइल पर कॉल की। फिर कार को सड़क से हटाने को कहा। दरोग...