लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को आयोजित दशहरा मिलन कार्यक्रम में मेधावियों और समाज के वरिष्ठ व वयोवृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। गोमती नगर स्थित एफ्फिल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई और महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस दौरान महिलाओं के डांडिया नृत्य ने समारोह रस और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान आम बैठक के साथ अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नए सदस्यों का पंजीयन भी किया गया। समिति के महामंत्री ज्ञानेंद्र कठिल ने बताया दशहरा मिलन में शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 में 10वीं, 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 80 साल पूर्ण कर चुके सदस्यों या उनके माता-पिता को भी अति...