Lucknow News: गहरू में एनबीआरआई की 15 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: सरोजनीनगर तहसील प्रशासन ने ग्राम गहरू में भारतीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराकर करीब 1.5 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है। जमीन पर एनबीआरआई को कब्जा भी दिला दिया गया। तहसील प्रशासन के मुताबिक, ग्राम गहरू में गाटा संख्या 591ख में कुल 4.828 हेक्टेयर जमीन एनबीआरआई के नाम दर्ज है। इस पर अवैध प्लॉटिंग की सूचना पर उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर अभिषेक सिंह और तहसीलदार जेपी सिंह ने टीम गठित कर कार्रवाई कराई।तीन हेक्टेयर जमीन पर कार्रवाई बाकीकार्रवाई के दौरान सूर्यास्त हो जाने के कारण बाकी करीब तीन हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा और प्लॉटिंग नहीं हटाई जा सकी। तहसील प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.