लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम गश्त के दौरान तेज रफ्तार बेकाबू डाला ने शक्ति मोबाइल पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि डाला चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक वाहन में दरोगा उमेश चंद्र राय, वीरेंद्र सिंह, शशांक शुक्ला और सिपाही चालक अरविंद कुमार सवार थे। तभी सामने से आए डाले ने टक्कर मार दी। सूचना पर महिगवां पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि डाला चालक रामकुमार नशे में था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...