लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद सफाई व्यवस्था की हकीकत नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दिया गया है, लेकिन इनसे सटी गलियों में गंदगी बजबजा रही है। बाढ़ के साथ बहकर आई जलकुंभी, कूड़ा और कीचड़ सड़कों पर पसरा हुआ है। दुर्गंध के चलते गलियों में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस बदहाली पर नहीं पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था सिर्फ चुनिंदा इलाकों तक सिमटकर रह गई है। मुख्य मार्ग से सटी मौर्या मार्केट के पास तो सफाई दुरुस्त दिखती है, लेकिन वहां से 50 मीटर अंदर बढ़ते ही नगर निगम के दावों की पोल खुल जाती है। सड़क पर कचरे के ढेर लगे हैं और लोगों को सड़े हुए कचरे व कीचड़ ...