लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतर गया, लेकिन गलियों में गंदगी और कीचड़ अब भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई जलकुंभी, कूड़ा और कीचड़ जगह-जगह जमा है। सड़ते कचरे से उठ रही दुर्गंध के बीच लोगों को मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर सफाई कराकर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहे हैं, जबकि गलियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। फैजुल्लागंज के मौर्या मार्केट से करीब 50 मीटर अंदर जाते ही गलियों में बाढ़ के साथ आई जलकुंभी और कचरा जमा है। कई जगह कीचड़ के बीच से निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़े कचरे की दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समय रहते कचरा ...