लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: लेसा के गोमतीनगर अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) कार्यालय में सोमवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिजली के मनमाने और गलत बिलों के साथ-साथ बिना पूर्व सूचना के स्वीकृत लोड बढ़ाए जाने की शिकायतों को लेकर उपभोक्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। इंदिरा नगर की निवासी रिहाना खातून ने बताया कि बिजली बिल (खाता सं. 8706813830) गलत है। कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चिनहट (नौबस्ता कलां) की अनीता शर्मा ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से गलत बिजली बिलों (खाता सं. 2297252619) को दुरुस्त कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं चिनहट (गणेशपुर) के विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके मीट...