लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: चिनहट इलाके में शोरूम कर्मी संदीप सोनी की गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। यह सनसनीखेज खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पोस्टमार्टम में उसकी गर्दन में भारी वस्तु का प्रहार मिला है जिससे उसकी हड्डियां टूट गई और मौत हो गई। पुलिस ने संदीप की हत्या में आरोपी उसके दोस्तों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और मुख्य मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की पड़ताल कर रही है। संदीप चिनहट की नंदी विहार कालोनी के रहने वाले थे। सोमवार सुबह उनका शव कस्बे में औंधे मुंह पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात परिवारीजनों ने एल्डिको तिराहे पर शव रखकर जमकर हंगामा किया था। संदीप के भाई तुषार ने उसके दोस्त प्रियांशु और आदि पर हत्या का आरोप लगाया था।...