लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: राजधानी में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को जोन-1 क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और स्वच्छता मानकों का पालन न करने वाले सात व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कुल 59,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान निरीक्षण टीम ने कई होटल, रेस्तरां, कैफे और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच में पांच प्रतिष्ठान (शर्मा टी, पंजाबी जायका, अंबिका रेस्टोरेंट, द ग्लोव कैफे और एल ज़ायका) स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इन सभी ...