लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: शहर में गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने और खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। जोन-2, जोन-4 और जोन-8 में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जोच चार के निशातगंज में कूड़ा जलाने पर भी 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। जोन-2 के ऐशबाग स्थित पीली कॉलोनी में सफाई अभियान चलाकर सड़कों और नालियों की सफाई कराई गई। सिल्ट का उठान करने के साथ लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, होम कम्पोस्टिंग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, अम्बेडकर नगर वार्ड में एवरेडी तिराहे से कॉटन मिल तिराहे तक प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला। राजाबाजार वार्ड में आगा मीर ड्योढ़ी से मेडिकल चौराहे तक गंदगी फैलाने और प्...