लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा के बुद्धेश्वर रोड पर शनिवार रात आधा दर्जन दबंगों ने खोवा व्यापारी को दौड़ाकर पीट दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद दो नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।आदर्श विहार कॉलोनी निवासी गोलू पंडित खोया का कारोबार करता है। गोलू के अनुसार शनिवार रात वह दोस्त रविंद्र श्रीवास्तव के साथ पैदल घर जा रहा था। तभी पुराने विवाद को लेकर पवन शुक्ला, शिवम शुक्ला और अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर विरोध करने पर दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने भागकर जान बचाई।हमले के बाद आरोपी शिवम शुक्ला ने अपने इंस्टाग्रा...