लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: चौक स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मुकाबलों में अलीगंज वॉरियर क्लब और न्यू ब्वॉयज क्लब के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला पहले मैच में अलीगंज वॉरियर क्लब ने टेट्रो फुटबॉल अकादमी ए को 2-1 से शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही अलीगंज ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा। टीम के स्ट्राइकर सईद ने 20वें और 23वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिला दी। टेट्रो फुटबॉल अकादमी ए ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की, लेकिन 60वें मिनट में विनायक का एकमात्र गोल हार का अंतर ही कम कर सका.

दूसरा मुकाबला दूसरे मुकाबले में न्यू ब्वॉयज क्लब ने चौक स्पोर्टि्ंग क्लब पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखते हुए 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। न्य...