लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में शुरू हुए द्वितीय नेहरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में टीम पिंक ने टीम बेज को रोमांचक मुकाबले में दो रनों से मात दी। यश साहनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस 25 ओवर के मैच में टीम बेज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ​पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम पिंक ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। आश्चर्य ने 47 गेंदों पर 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल थे। टीम बेज के गेंदबाज प्रिंस ने चार और अशरफी ने तीन विकेट लिये। ​जवाब में 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बेज की टीम 19 ओवर में 119 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान अंश यादव ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम पिंक के गेंदब...