Lucknow News: खेल----क्रिकेट टीम के चयन को ट्रायल आज
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लखनऊ जोन की टीम का चयन ट्रायल रविवार को होगा। ट्रायल सुबह सात बजे विश्वविद्यालय के परांजपे खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। नोडल अधिकारी प्रो. नसीम अहमद खान के अनुसार, लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्र ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लविवि में कबड्डी चयन ट्रायल में 190 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.