लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: एसपी यादव की घातक गेंदबाजी और जीशान अजहर की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर खानदान-ए-अवध क्लब (केएसीसी) ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। एनईआर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में केएसीसी ने फायरबॉल्स मास्टर्स को छह विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए फायरबॉल्स मास्टर्स की टीम 17.4 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। मदन ने 37 और अजय लाल ने 29 रन बनाए। केएसीसी की ओर से मैन ऑफ द मैच एसपी यादव ने चार विकेट, तेज नारायण ने तीन और संदीप ने दो विकेट लिया।103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केएसीसी ने 12.2 ओवर में चार विकेट पर 110 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जीशान अजहर ने 21 गेंदों पर 39 रन, गुलरेज रिजवी ने नाबाद 23 तथा कैद जौहर और मिर्जा अली ने 16-16 रन का योगदान दिय...