Lucknow News: खेल-वैष्णवी को मिली दोहरी स्वर्णिम सफलता, माधव बने पुरुष एकल चैंपियन
लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: चिनहट स्थित पिकल डोम में आयोजित हुई द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। चैंपियनशिप में वैष्णवी लोधी ने महिला एकल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की, जबकि पुरुष एकल वर्ग में माधव विजेता बने। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विराज सागर दास (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन), इंजीनियर अवनीश सिंह (सदस्य विधान परिषद) और विशिष्ट अतिथि अरविंद शर्मा (सचिव, उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन) ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विराज सागर दास ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन इसी माह बीबीडी ग्रुप की मेजबानी में किया जाएगा। समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.