लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। तीसरा एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट 14 और 15 नवंबर को ला मार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित किया जाएगा। एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टूर्नामेंट में वेटरन सिंगल्स और डबल्स की 35, 45, 55 और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। एक खिलाड़ी अधिकतम दो स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। सिंगल्स के लिए प्रवेश शुल्क 700 रुपये और डबल के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट डायरेक्टर हिन्द गौरव कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता अनुभवी और शौकिया खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...