लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: निगोहां में मोबाइल की किस्त के विवाद में युवक को बंधक बनाकर जबरन खून निकलवाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी शुभम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शुभम पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शुभम सिंह पीड़ित से सुलह समझौता करने के लिए उसके घर जाने की फिराक में था। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने उसे पुरहिया गांव के पास राजाखेड़ा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अनिकेत सिंह उर्फ काका और सुशांत शर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस शुभम की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोप ...