Lucknow News: खुन्नस में बसपा नेता पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: सरोसा-भरोसा मोड़ के पास हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचे बसपा के पूर्व पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि तिकुनिया नहर रोड नया पारा स्थित सर्विस रोड पर शुक्ला फार्म हाउस के पास रहने वाले राम प्रकाश गौतम (51) बसपा के पूर्व पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनकी सरोसा-भरोसा मोड़ पर हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते शनिवार शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता पत्नी कंचन गौतम ने तहरीर में बताया कि पहले से मामूली कहासुनी को लेकर खुन्नस रखे पड़ोसी जितेंद्र रावत कुल्हाड़ी लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.