लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि 2017 से पहले खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का नियम नहीं था। खिलाड़ियों को 200 करोड़ रुपये से अधिक प्रोत्साहन राशि दी गई है। करीब एक हजार खिलाड़ियों को पहले नियुक्ति मिल चुकी है और 555 अन्य की चयन प्रक्रिया चल रही है। अब ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के सात पदक विजेताओं को डिप्टी एसपी बनाया जा चुका है। इनमें हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल शामिल हैं।

खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजीव कृष्ण को सुझाव दिया कि पुलिस में भर्ती कुशल खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद दिया जाए। वे सप्ताह में कम से कम एक दिन वहां खेल गतिविधियां संचालित करें। पहले खिलाड़ियों को अवसर नहीं...