Lucknow News: खाई में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
लखनऊ, सितम्बर 28 -- Lucknow News: माल में सड़क किनारे खाई में संदिग्ध हालात में युवक मृत मिला। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। ठाकुरगंज के बरी कला निवासी विशाल यादव (32) रविवार शाम पांच बजे दोस्त संदीप के साथ प्रेरणा स्थल पार्क के लिए निकला था। घूमने के बाद वह संदीप को घर छोड़ने माल के हड़हा गांव चला गया। संदीप के गांव से रविवार रात आठ बजे बाइक से घर आ रहा था। रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सोमवार सुबह माल के पतौना गांव के पास सड़क किनारे खाई में उसका शव देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। भाई विकास ने बताया कि विशाल के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने पुलिस से जांच की मांग की है। मृतक विशाल के परिवार में पत्नी राधा, बेटा शुभ (चार), बेटी मिस्ठी (तीन) है। माल के इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शुरुआती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.