लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जे और खसरा नंबर बदलकर प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने जांच शुरू कर दी है। पूरन नगर जोधा खेड़ा स्थित तालाब की जमीन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने शिकायत की थी। एलडीए के जोन-2 के जोनल अधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को मौके का निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। -

तालाब की जमीन पर कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप तालाब की जमीन को दूसरे खसरे का बताने का आरोप शिकायत के मुताबिक, पूरन नगर जोधा खेड़ा में खसरा संख्या-01एस राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर करीब 11 वर्षों से अवैध कब्जा किया जा रहा है। जमीन को खसरा संख्या-3एस बताकर कथित रूप से प्लॉटिंग की जा रही...