Lucknow News: खराब सड़क के चलते स्कूली वैन नाले में पलटी, 11 बच्चे घायल
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: नगराम (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम के कुबहरा में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही श्री एम.एल. बाल विद्या मंदिर, कमलापुर विचलिका की स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और नाले में जा गिरी। इसके चलते वैन सवार बच्चे घायल हो गए, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण कमलापुर विचलिका और कुबहरा गांव को जोड़ने वाले करीब 500 मीटर लंबे कच्चे मार्ग की हालत बेहद बदहाल हो गई है। गड्ढों की वजह से बिगड़ा संतुलन, डर के मारे चीखने लगे बच्चे
हादसे के वक्त वैन में सवार बच्चे हादसे के वक्त वैन में 6 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चे सवार थे। अचानक हुई इस सड़क दुर्घटना से बच्चे बुरी तरह सहम गए। प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.