Lucknow News: खतौनी में दर्ज न हो सका हाईकोर्ट का स्थगन आदेश, किसान की बिक गई जमीन
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: जमीन के मालिकाना हक पर हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी किया। किसान उसे खतौनी में दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा। मोहनलालगंज तहसील के अधिकारियों से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्जनों बार फरियाद लगायी। महीनों चक्कर लगाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसका फायदा उठाते हुए विपक्षी ने जमीन बेंच डाली। थका-हारा मायूस किसान सोमवार को एक बार फिर तहसील पहुंचा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आपबीती सुनाई और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की फरियाद की, लेकिन उसे एक बार फिर आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। जनपद की पांचों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 260 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें 34 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। सदर में 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.