लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र में शहीद पथ पर शुक्रवार भोर बारिश के बीच उतरेठिया के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक-ट्राला से डीसीएम टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय चालक अर्जुन यादव की मौत हो गई। अर्जुन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह के अनुसार गुरुवार देर रात शहीद पथ पर एक ट्रक-ट्राला अचानक खराब हो गया। चालक उसे ठीक करने में जुटा था। सड़क पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात थी और टॉर्च की रोशनी से वाहनों को दिशा दे रही थी। शुक्रवार तड़के ढाई बजे फैजाबाद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर लौट रही डीसीएम ने तेज रफ्तार में आकर खड़े ट्रक से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शहीद पथ पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, चालक की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चालक अर्जुन य...