लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: बारिश के मौसम के बीच मोटिवेजर्स क्लब ने गोमती नगर के एक रेस्टोरेंट में सीनियर सिटीजंस के लिए 'बॉलीवुड रेट्रो' थीम पर 'द प्लान इज ऑन' कार्यक्रम आयोजित किया। 60 और 70 के दशक के गीतों से सजी इस महफिल में बुजुर्ग अपनी उम्र भूलकर झूम उठे।अजय त्रिपाठी, सुनीता वीर, ऋषि सक्सेना, रमेश धवन, क्षितिज श्रीवास्तव और बीएस सिसोदिया ने पुराने तरानों से समां बांधा। वहीं, एनडी सिंघल और शशि सिंघल ने 'खईके पान बनारस वाला' पर शानदार डांस किया। रेट्रो लुक के लिए ऋषि सक्सेना को 'वेल ड्रेस्ड' चुना गया। 'गेस द सॉन्ग' और 'गेस द मूवी' गेम में सुनीता वीर, रमेश धवन और आशा दीक्षित ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सावन का महीना पवन करे शोर... पर झूमे श्रोता जुलाई में जन्मे सदस्यों का केक भी काटा गया। फाउंडर गौरव छाबड़ा ने बताया ...