लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: फोटो- -राजाजीपुरम स्थित बॉथम चौराहे पर लगी आग -टूट कर गिरे तारों से बारिश के बीच दहशत रही लखनऊ, हिटी। राजाजीपुरम में बारिश के बीच बिजली के खंभे में आग लग गई जिससे पूरे इलाके की बिजली उड़ गई। मलिहाबाद में 33केवीए लाइन में फाल्ट आने से तहसील और मिर्जागंज सहित पांच फीडरों जुडे इलाकों में घंटों बिजली संकट बना रहा। रहीमाबाद के 100 से अधिक गांवों के लोग 10 घंटे बिजली संकट से जूझे। माल क्षेत्र में सात घंटे बिजली गायब रही。

आग लगने से परेशानी बारिश के बीच राजाजीपुरम स्थित बॉथम चौराहे पर 11 हजार वोल्ट के तार वाले खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तारों को चपेट में ले लिया। पूरे इलाके की बिजली उड़ गई। लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद की गई। आग लगने से तार टूट कर जमीन पर गिर पड़े थे। इ...