लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: मोहनलालगंज की नागरिक बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी दिक्कतें और मुद्दे पर सोमवार को विधायक से सवाल पूछ सकते हैं। 'हिन्दुस्तान फोन इन' कार्यक्रम में पाठक फोन कर मोहनलालगंज विधान सभा के विधायक अमरेश रावत से अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों, सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, नाली, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। विधायक सवालों का जवाब देने के लिए 24 अगस्त सोमवार को 'हिन्दुस्तान' के फोन इन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। तारीख: 24 अगस्तदिन: सोमवारसमय : पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तकइन नंबरों पर करें बात88741131009839172821

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...