लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।

मकान बेचने में धोखाधड़ी का आरोप पति की मौत के बाद महिला ने फर्जी पत्नी बनकर करोड़ों का मकान 55 लाख में बेच दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता जब मकान पर पहुंची तो दूसरे का कब्जा देख दंग रह गई। पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट से स्टे आदेश के बावजूद मकान का फर्जी बैनामा कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। अधिकारियों के न सुनने पर कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच चिनहट कमता चर्च रोड अजय नगर में रहने वाली सीमा बाजपेई का कृष्णा नगर के विजय नगर इलाके में मकान है। उनके पति देवेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ आजाद की 26 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो गई थी। इससे पहले दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और...