लखनऊ, नवम्बर 27 -- Lucknow News: कैसरबाग इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे 17 व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की फड़ से आठ लाख 41 हजार रुपए नकद, 21 कीमती मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। कैसरबाग पुलिस की टीम ने आला पुलिस अफसरों के साथ बुधवार रात नाज सिनेमा रोड स्थित अपार्टमेंट पर छापेमारी की। कैसरबाग एसीपी गौरव उपाध्याय ने बताया कि न्यू हैदराबाद आईटी चौराहा बाबा की बगिया निवासी सौरभ सिंह चौहान का इस अपार्टमेंट के दूसरे तल पर फ्लैट है। इस फ्लैट पर 17 व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे। वीडियोग्राफी के साथ सभी जुआरियों को पकड़ा गया।कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कैसरबाग निवासी जफर, हजरतगंज नरही के अमित कुमार, वजीरगंज मौलवीगंज के इरफान अहमद, गुडंबा कल्...