लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: कैसरबाग स्थित करीब 150 साल पुराने होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भवन में बारिश के दौरान शुक्रवार देर रात छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। हादसे के बाद भवन में काम कर रहे डॉक्टर और कर्मचारी दहशत में हैं। उन्हें डर है कि जर्जर भवन का कोई और हिस्सा कब टूटकर गिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। यह पुराना भवन वर्ष 1997 से राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज को आवंटित है। इसी भवन में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी संचालित होती है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। बारिश के दौरान छत का हिस्सा गिरने से कर्मचारियों में भी अफरातफरी का माहौल है। हालांकि रात में कमरे में कि...