लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: कैंट विक्रमादित्य मार्ग बंदरियाबाग निवासी रामलाल (70) की घर के पास ही सड़क पार करते समय कार की टक्कर से मौत हो गई। बेटे सुशील कुमार ने बताया कि पिता घर के पास ही एक मंदिर में पुजारी थे। वह गुरुवार सुबह मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कैंट पुलिस घायल हालत में उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...