लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। केसरीखेड़ा ओवरब्रिज के यातायात पार्क की ओर सोमवार को एक हादसा हो गया। पारा की तरफ से तेज गति से आ रहे वाहन और यातायात पार्क की ओर सर्विस लेन से निकल रहे वाहन की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही और सर्विस लेन से आने वाले यातायात के कारण पहले से ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके यहां स्पीड ब्रेकर नहीं है। उनका आरोप है कि वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों के मुताबिक पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की जरूरत है, ताकि मुख्य मार्ग और सर्विस लेन से आने-जाने वाले वाहनों की गति नियंत्रित हो सके। साथ ही पर्याप्त चेतावनी संकेतक और अन्य सड़क सुरक्षा इंतजाम ...