लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: 973.56 मीटर लंबा दो लेन का यह पुल केसरीखेड़ा-कृष्णानगर व कानपुर रोड जाना आसान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केसरीखेड़ा-कृष्णानगर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार देर शाम सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया। पुल शुरू होने से केसरीखेड़ा से कृष्णानगर और कानपुर रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। करीब पांच लाख आबादी को इस पुल का सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक पुल पर व्यू कटर लगाए जाने के कारण सिर्फ दोपहिया वाहनों के लिए इसे खोला गया था।

पुल का विवरण 973.56 मीटर लंबा और दो लेन वाला यह आरओबी 74.48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके निर्माण को 8 जुलाई 2023 को मंजूरी मिली थी और 17 जुलाई 2023 को शिलान्यास हुआ। निर्माण कार्य 3 फरवरी 2024 से शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन भूमि ...