लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: रजनीश रस्तोगी, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से हिस्टरेक्टॉमी यानी बच्चेदानी निकालने की सर्जरी सफलतापूर्वक की है। डॉक्टरों का दावा है कि यह उत्तर प्रदेश में किसी सरकारी संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पहली रोबोटिक सर्जरी है। गोरखपुर निवासी 51 वर्षीय शशिकला को लगातार गर्भाशय से रक्तस्राव की शिकायत थी। परिजनों ने उन्हें कई स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, जिन्होंने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन मरीज का मोटापा अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर क्वीनमेरी पहुंचे, जहां विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल और उनकी टीम...