लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: केजीएमयू में सर्वर की समस्या शुक्रवार को एक बार फिर मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ी। सुबह सर्वर ठप होते ही ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था चरमरा गई। सुबह आठ बजे से पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ ही देर में मरीजों की लाइन ओपीडी भवन के बाहर तक पहुंच गई। दर्द से परेशान मरीज और बुजुर्ग तीमारदार घंटों कतार में खड़े रहे। सर्वर की तकनीकी दिक्कत दिल्ली स्थित एनआईसी से जुड़ी बताई जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को उठानी पड़ी। सर्वर बंद होने से खून के नमूने जमा करने और पहले हो चुकी जांचों की रिपोर्ट हासिल करने में भी अड़चन आई। इससे मरीजों के इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हुई। ट्रॉमा सेंटर में रोजाना करीब 150 अधिक गंभीर मरीज भर्ती किए जा...