Lucknow News: केजीएमयू में अब शाम को भी बनेंगी प्लेटलेट्स
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: डेंगू मरीजों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने प्लेटलेट्स बनाने की प्रक्रिया का समय बढ़ा दिया है। अब तक दिन में ही प्लेटलेट्स तैयार किए जा रहे थे, लेकिन अब शाम को भी यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। केजीएमयू में एक सप्ताह के भीतर 1260 यूनिट प्लेटलेट्स की सप्लाई की गई। दोनों वक्त प्लेटलेट्स तैयार होने से मांग के मुताबिक आपूर्ति बढ़ाने और मरीजों को इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा शाम पांच बजे के बाद प्लेटलेट्स के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें भी मांग के मुताबिक प्लेटलेट्स मिल सकेगा।
डेंगू में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पर सलाह सभी डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाना जरूरी नहीं केजीएमयू मेडिसिन विभाग के डॉ. केके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.