लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: चौक पुलिस ने केजीएमयू के ब्लड बैंक में मरीजों के साथ खून की दलाली करने के आरोप में बस्ती के समीर (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों व गिरोह के बारे में पड़ताल कर रही है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि समीर वर्तमान में कैसरबाग के फूलबाग में किराए पर रहता है। वह केजीएमयू के ब्लड बैंक एवं पैथालॉजी विभाग के पास शुक्रवार देर शाम को मरीजों से खून की दलाली कर रहा था। इसी बीच एक मरीज के तीमारदार ने केजीएमयू के कर्मचारी को मामले की जानकारी दी। इस पर अफसरों के जरिए ट्रॉमा सेंटर चौकी प्रभारी आशुतोष यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीमारदार और कर्मचारी की निशानदेही पर समीर को दबोच लिया। टीम उसे लेकर सीधे ट्रॉमा पुलिस चौकी पहुंची। चौकी प्रभारी आशुतोष यादव के मुताबिक समीर ने पू...