लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के सर्जरी विभाग के प्रथम तल पर स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में गुरुवार देर रात बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। शार्ट सर्किट के बाद वार्ड धुएं से भर गया। एहतियातन करीब 50 भर्ती बच्चों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। एनआईसीयू में भर्ती मासूम मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया। फायर विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जनरल सर्जरी विभाग के प्रथम तल पर पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का वार्ड है। बिजली का पैनल बिल्डिंग में लगा है। अचानक पैनल में तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट हो गया। आग की लपटे निकली। देखते ही देखते धुआं पूरे वार्ड में फैल गया। बच्चों को खांसी आने लगी। सांस लेन...