Lucknow News: केकेसी में बीए, बीकॉम और बीएससी की मेरिट जारी, प्रवेश आज से
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएससी सांख्यिकी और बीएससी कंप्यूटर साइंस की दूसरी मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी और 25 जुलाई तक चलेगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरी मेरिट सूची 27 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को पहले कॉलेज में काउंसिलिंग करानी होगी। इसके बाद वेबसाइट पर प्रथम सेमेस्टर की फीस जमा करनी होगी। काउंसिलिंग के समय आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.